फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नागरिक का योगदान राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण : सिंधिया

विज्ञापन
-फोटो 53 : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अभिनंदन करते एचओए उपाध्यक्ष अनिल खत्री, संग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमें अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करते हुए निरंतर देशहित में कार्य करना चाहिए। हर नागरिक का योगदान राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे बहादुरगढ़ के रास्ते रोहतक की ओर जा रहे थे। यहां जाखौदा गांव के पास देशी ढाणी पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने अपने समर्थकों के साथ उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने केंद्रीय मंत्री को हरियाणा में खेल गतिविधियों, विशेषकर तैराकी को बढ़ावा देने के प्रयासों से अवगत कराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस मौके पर संग्राम मेडल विजेता पहलवान महेंद्र खत्री, सुनील खत्री, सत्यनारायण शर्मा, शिक्षाविद अनिल ढुल सहित स्थानीय खेल संगठन के पदाधिकारी, युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। सिंधिया ने निमंत्रण के लिए अनिल खत्री को खेल विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें