फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी का प्रकोप, 41.6 डिग्री पर पहुंचा पारा

Wed, 10 Jun 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ताऊ देवी लाल कॉम्पलेक्स में रखे पात्र में पानी पीती चिड़िया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में मंगलवार को गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाया। सुबह ही तेज धूप व गर्म हवा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सोमवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होने अधिकतम पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग ने तीन दिन लू चलने की चेतावनी दी है।
तेज धूप और गर्म हवा के कारण सुबह से ही गर्मी ने अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था। हालात ऐसे रहे कि सुबह दस बजे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर होते-होते गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला और अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम रही और अधिकांश लोग घरों में ही दुकने को मजबूर रहे। शहर के प्रमुख बाजारों, पार्कों और बगीचों में भी सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी का सबसे अधिक असर रेहड़ी-फड़ी संचालकों और फेरी लगाकर आजीविका चलाने वाले लोगों पर देखने को मिला।
तेज धूप से बचने के लिए वे जगह-जगह छांव और राहत भरे आश्रय की तलाश करते नजर आए। राहगीर भी गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते दिखाई दिए। लोग छतरियों का सहारा लेकर निकल रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढक कर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
प्रचंड गर्मी का असर केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं रहा। बेसहारा पशु और पक्षी भी गर्म हवाओं से परेशान दिखाई दिए। सड़कों और खुले स्थानों पर घूमने वाले पशु पेड़ों और इमारतों की छांव में शरण लेते नजर आए, जबकि पक्षियों की चहचहाहट भी कम सुनाई दी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि तीन दिन प्रचंड गर्मी पड़ेगी। शुक्रवार को मौसम में बदलाव की संभावना है और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले सप्ताह भी मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें