बहादुरगढ़। निलौठी निवासी 74 वर्षीय नान्हा पहलवान ने अपनी कुश्ती से उम्र को मात देने का जज्बा दिखाया। सोनीपत के बरोणा गुरुकुल में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 35 वर्षीय और 85 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान धर्मेंद्र के साथ मुकाबला बराबरी पर रखा। इसके लिए उन्हें 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
नान्हा पहलवान ने बताया कि वह अब तक 52 पदक जीत चुके हैं और तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 100 से 4200 मीटर तक की दौड़ प्रतियोगिताओं में भी जीत दर्ज की है। इसके अलावा, वह अब तक कुश्ती के 54 मुकाबले जीत चुके हैं।