फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन प्रदर्शन करने के बाद भी नहीं बनी फिरनी, ग्रामीणों परेशान

विज्ञापन
फोटो नंबर 21 गांव की टूटी फिरनी को दिखाते ग्रामीण।( संवाद) - फोटो : Archive
विज्ञापन
बादली। जहांगीरपुर गांव की कच्ची फिरनी को सीमेंटेड बनाने के लिए ग्रामीणों ने छह दिन तक धरना-प्रदर्शन किया और पांच दिन भूख हड़ताल पर बैठे, लेकिन आंदोलन समाप्त होने के चार माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। करीब 45 लाख रुपये की लागत से फिरनी निर्माण की मंजूरी मिलने और अधिकारियों की ओर से जल्द काम शुरू कराने के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण आज भी परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जुलाई माह में ग्रामीणों ने मास्टर दीपक शर्मा और सुरेंद्र के नेतृत्व में फिरनी निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था। पांच दिनों तक भूख हड़ताल जारी रहने के बाद छठे दिन एसडीएम विशाल कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने करीब 45 लाख रुपये की लागत से फिरनी निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। उस समय पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने अगले महीने के पहले सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और करीब दो माह में निर्माण कार्य पूरा कराने का दावा किया था। एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया था।

जलभराव से मंदिर और स्कूल तक पहुंचना मुश्किल:
निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष है। गांव के दीपक मास्टर और सुरेंद्र का कहना है कि आंदोलन के दौरान अधिकारियों ने बड़े-बड़े दावे किए थे और जल्द निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया था, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। कच्ची फिरनी होने के कारण जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गांव के प्रमुख मंदिर और स्कूल तक पहुंचने के लिए भी बच्चों और ग्रामीणों को रास्ते की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दो बार टेंडर प्रक्रिया हुई, लेकिन नहीं मिला ठेकेदार
एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि फिरनी निर्माण के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है, लेकिन किसी भी फर्म की ओर से नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। इस कारण अभी तक टेंडर फाइनल नहीं हो पाया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन



फोटो नंबर 21
फोटो नंबर 72:

फोटो नंबर 21 गांव की टूटी फिरनी को दिखाते ग्रामीण।( संवाद)- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें