फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम घोषणाओं के कार्यों का एस्टिमेट 20 तक तैयार करें

Sat, 13 Aug 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फरीदाबाद निगमायुक्त ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कामों को शीघ्र शुरू करने के लिए तीनों जोन के सभी एक्सईएन को जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करने को कहा है। जिससे निगम क्षेत्र में किए जाने वाले काम को रफ्तार मिल सके। उन्होंने इसके लिए 20 अगस्त तक का समय दिया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि नगर निगम इन दिनों आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है। विकास कार्यों को कराने की बात तो दूर अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी विभाग के पास पैसे नहीं हैं। शहर के सड़कों की हालत खराब है। पेचवर्क कराने तक के लिए पैसे नहीं हैं।

ऐसे में निगमायुक्त मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत मिलने वाले बजट से काम करवाना चाहती हैं ताकि लोगों को लगे कि शहर में कुछ विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार बनने के बाद पिछले दो सालों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पृथला, एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़ और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास रैलियां कर चुके हैं। चूंकि पृथला निगम क्षेत्र में नहीं आता है।
विज्ञापन


से में एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़ और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में काम होने हैं। पिछले दिनों निगमायुक्त सोनल गोयल ने सभी अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने इंजीनियरिंग ब्रांच के सभी एसई व एक्सईएन को आदेश दिया कि सीएम घोषणाओं को लेकर सभी अधिकारी गंभीर हो जाएं। वह 20 अगस्त तक एस्टीमेट तैयार कर लें, जिससे फाइल सरकार के पास भेजी जा सके और बजट मांगा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें