फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण विज्ञान से बच्चे प्रकृति से जुड़ते हैं : पंकज

विज्ञापन
05jjrp03- डीएवी पुलिस प​ब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में रविवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पर्यावरण विज्ञान विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण विज्ञान के शिक्षण को अधिक रोचक, गतिविधि-आधारित और व्यावहारिक बनाना था। प्राचार्य पंकज वालिया ने कहा पर्यावरण विज्ञान से बच्चे प्रकृति से जुड़ते हैं। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पंकज वालिया, अनीता सिंह राणा, स्टेनले केजिया कल्पलता ने दीप जलारक किया। कार्यशाला में पर्यावरण विज्ञान के प्रभावी शिक्षण पर प्रशिक्षण दिया। सत्रों में पर्यावरण विज्ञान में प्रयोग, परियोजना कार्य, स्थानीय उदाहरणों का उपयोग, खेल-आधारित गतिविधियों, कक्षा प्रबंधन, समावेशी शिक्षा और जल संरक्षण, प्रदूषण, जैव विविधता जैसे विषयों को आसान तरीके से पढ़ाने की तकनीकों पर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
पंकज वालिया ने कहा पर्यावरण विज्ञान से बच्चे प्रकृति से जुड़ते हैं। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराते हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों और समूह कार्यों में सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें