बिजली बिल की सिक्योरिटी मनी के नाम पर वसूले जा रहे लगभग 80 करोड़ रुपये के खिलाफ मंगलवार को शहर के उद्यमी अपनी यूनिटों की चाबियां लेकर चंडीगढ़ बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा के पास पहुंचे।
चीफ इंजीनियर ने उन्हें ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन का रास्ता दिखा दिया और कहा कि वहीं से उन्हें राहत मिलेगी। वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। अब उद्यमी रेगुलेटरी कमीशन को दरख्वास्त भेजेंगे। इसके अलावा वे वित्त सचिव के पास भी सिक्योरिटी मनी वापस करने की अपनी मांग रखेंगे।
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया टैनेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सागर ने कहा कि इंडस्ट्री इस हालत में नहीं है कि वह इतनी भारी-भरकम सिक्योरिटी दे।
इस कारण ही वह अपनी यूनिटों को बंद कर उनकी चाबी लेकर चीफ इंजीनियर के पास आए थे। उद्यमियों को लगभग 80 करोड़ रुपये सिक्योरिटी मनी देने के नोटिस आए हैं।