फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा खपत हो रही बिजली

विज्ञापन
05jjrp11- झज्जर। शहर के बिजली निगम कार्यालय में ​स्थित पॉवर हाउस। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में सर्दी के मौसम में इस बार पिछली बार से ज्यादा बिजली खपत हो रही है। वर्ष 2024 में दिसंबर के शुरुआती दिनों में करीब 54 लाख यूनिट बिजली खपत हुई थी। वहीं इस बार तकरीबन 62 लाख यूनिट बिजली खपत हुई है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम के चलते लोगों ने घरों में हीटर व अन्य गर्म करने के उपकरण चलाने भी शुरू कर दिए हैं। इसके चलते बिजली खपत में इस बार पिछली बार के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिसंबर के शुरुआती दिनों में पिछली बार जहा 54 लाख यूनिट बिजली खपत थी। वहीं इस बार 62 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई है।
गर्मियों के दिनों बिजली खपत करीबन 80 से 90 लाख यूनिट के करीब देखने को मिली थी लेकिन सर्दी में बिजली खपत में गिरावट भी देखने को मिली है। मौजूदा समय में औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक लगभग 35 लाख यूनिट बिजली खपत देखी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में 12 लाख यूनिट, शहरी क्षेत्र में आठ लाख यूनिट और कृषि क्षेत्र में चार लाख यूनिट के करीब बिजली खपत दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


इंसेट
25 नवंबर से चार दिसंबर तक की बिजली खपत
तिथि कृषि ग्रामीण शहरी औद्योगिक कुल
25 नवंबर 4.01 12.02 8.41 37.44 61.88
26 नवंबर 3.65 11.83 8.50 35.62 59.60
27 नवंबर 4.08 13.40 8.71 34.62 60.81
28 नवंबर 4.13 11.85 8.91 37.48 62.37
29 नवंबर 4.25 12.26 8.73 37.70 62.94
30 नवंबर 4.47 12.32 8.40 30.13 55.32
1 दिसंबर 4.40 11.96 8.55 27.51 52.51
2 दिसंबर 4.46 12.03 8.90 36.27 61.66
3 दिसंबर 4.62 12.35 8.94 36.83 62.74
4 दिसंबर 4.79 12.44 8.95 37.82 64.00
(नोट: दर्शाई गई बिजली खपत लाख यूनिट में है।)

वर्जन
जिले में मौजूदा समय में करीबन 62 लाख यूनिट बिजली खपत की गई है। मौसम के अनुसार बिजली की खपत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पिछले वर्ष इन दिनों में 54 लाख यूनिट बिजली खपत हुई थी। आगामी दिनों में मौसम के अनुसार बिजली की खपत में बदलाव देखने को मिल सकता है।-यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें