फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी रुकवाने थाने पहुंची प्रेमिका ने पिपराइच थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। प्रेम-प्रसंग के उलझे रिश्तों ने शुक्रवार को पिपराइच थाने में हंगामे की स्थिति पैदा कर दी। इलाके में ही मायके रह रही एक महिला अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए 100 नंबर पर कॉल कर थाने पहुंच गई। उसने थाने और प्रेमी के गांव जाकर जमकर बवाल किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला के मामा के हस्तक्षेप पर स्थिति शांत हुई और महिला मायके लौट गई।
विज्ञापन

महिला की शादी तीन साल पहले माड़ापार क्षेत्र में हुई थी। कुछ ही समय बाद वह अपने पति से अलग होकर प्रेमी के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने डेढ़ वर्ष पूर्व शादी भी कर ली। बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ा और पंचायत के जरिये एक साल पहले उन्हें अलग रहने का समझौता करना पड़ा। इसके बाद महिला मायके लौटआई। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला हाल ही में युवक के साथ फिर से रहने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि युवक की शुक्रवार को शादी हो रही है। यह सुनकर महिला 100 नंबर पर कॉल कर परिजनों के साथ थाने पहुंच गई। वह शादी रुकवाने पर अड़ गई और दूल्हा बने युवक को थाने बुलाने के लिए दबाव बनाने लगी। थोड़ी देर में थाने में दोनों पक्षों के लोग जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान युवक ने हंगामा भी किया।
एसएसआई अजीत कुमार चतुर्वेदी ने महिला से तहरीर मांगी, लेकिन वह तहरीर दिए बिना कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की कि बिना तहरीर के कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है। शोर-शराबा बढ़ते देख युवक के मामा पहुंचे और उन्होंने महिला को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

एसएसआई अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यह मामला पारिवारिक और न्यायालय से संबंधित विवाद का है। बिना तहरीर किसी भी पक्ष पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें