संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले अगस्त में बिजली खपत में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष अगस्त में 2859.78 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। यह पिछले वर्ष अगस्त की 2438.48 लाख यूनिट खपत से 421.3 लाख यूनिट अधिक है।
इस वर्ष जिले में बिजली खपत ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जून, जुलाई और अगस्त लगातार तीसरे माह में बिजली खपत 100 लाख यूनिट से अधिक रही। पिछले वर्ष इन महीनों में एक बार भी खपत 100 लाख यूनिट दर्ज नहीं हुई थी। लोगों ने घरों, दुकानों और कार्यालयों में एसी, कूलर और पंखों का अधिक इस्तेमाल किया है। प्रत्येक क्षेत्र में अगस्त माह की बिजली खपत पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक रही है।
कृषि क्षेत्र में इस वर्ष 87.25 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। यह पिछले वर्ष की 44.80 लाख यूनिट खपत से काफी अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली खपत 871 लाख यूनिट दर्ज की गई। पिछले वर्ष यह 738.44 लाख यूनिट थी। शहरी क्षेत्र में इस वर्ष 626.15 लाख यूनिट बिजली खपत हुई। पिछले वर्ष यह 539.94 लाख यूनिट दर्ज की गई थी। औद्योगिक क्षेत्र में भी खपत बढ़कर 1275.38 लाख यूनिट हो गई। पिछले वर्ष यह 1115.30 लाख यूनिट थी।
इस वर्ष अगस्त माह में सात बार बिजली खपत 100 लाख यूनिट से अधिक दर्ज की गई। माह की शुरुआत एक अगस्त को 101.28 लाख यूनिट खपत के साथ हुई थी। चार अगस्त को 100.96 लाख यूनिट और 18 अगस्त को 100.93 लाख यूनिट खपत दर्ज हुई। 19 अगस्त को 101.13 लाख यूनिट और 20 अगस्त को 102.40 लाख यूनिट बिजली का उपयोग हुआ। 21 अगस्त को 100.53 लाख यूनिट और 26 अगस्त को 100.25 लाख यूनिट खपत दर्ज की गई।
इंसेट
18 से 31 अगस्त तक की बिजली खपत
तिथि कृषि ग्रामीण शहरी औद्योगिक कुल पिछले वर्ष
18 3.45 30.54 21.21 45.73 100.93 77.72
19 3.27 29.11 21.17 47.58 101.13 82.24
20 3.17 30.37 21.52 47.34 102.40 87.21
21 3.54 29.73 21.7 45.56 100.53 89.22
22 2.46 27.82 21.35 46.16 97.79 90.11
23 2.65 30.4 21.52 36.93 91.50 90.35
24 3.13 29.45 20.82 38.8 89.20 72.19
25 2.65 26.42 19.55 48.98 97.60 69.04
26 3.04 27.7 19.82 49.69 100.25 78.80
27 3.5 29.44 20.73 45.49 99.16 76.25
28 4.45 31.55 21.25 34.55 91.80 77.98
29 4.78 29.88 20.56 29.29 84.51 77.98
30 4.25 30.11 20.4 34.33 89.09 82.75
31 5.45 29.95 20.98 33.35 89.73 74.72
(नोट : दर्शाई गई बिजली खपत लाख यूनिट में दर्ज की गई है।)
वर्जन
जिले में बदलते मौसम के अनुसार बिजली की खपत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आने वाले दिनों में भी बिजली खपत में बदलाव हो सकता है।-यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर