फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैस्मिन लंबोरिया के स्वर्ण पदक जीतने मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में लड़ायन के देवेंद्र की भांजी जैस्मिन लंम्बोरिया ने 57 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नौनिहाल में खुशी का जश्न है। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

जैस्मीन के मामा देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि जैस्मीन ने अपने चाचा परविंदर और संदीप से प्रेरित होकर मुक्केबाजी को चुना। संदीप ही अब उनके कोच हैं। जैस्मीन खेल कोटे से सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। वह सेना में शामिल होने वाली पहली मुक्केबाज खिलाड़ी हैं। पिछले वर्ष से ही वह लगातार कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी हुई हैं। जैस्मीन के नौनिहाल गांव में परिवार के सदस्य लड्डू बांटकर खुशी मना रहे हैं।

जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि जैस्मीन ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलिस ग्लिन को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में लेसोथो की खिलाड़ी रापेलैंग के खिलाफ मुकाबले में रेफरी ने दो राउंड के बाद जैस्मीन को विजेता घोषित कर दिया। फाइनल में उन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड की खिलाड़ी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


इससे पहले जैस्मीन 2021 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने लगातार तीन बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें