फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमैक्स गैलेरिया के सामने से शिक्षक की कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित ओमैक्स गैलेरिया के सामने खड़ी शिक्षक की कार चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और कार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गांव सिलानी निवासी जलदीप ने पुलिस को बताया कि वह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगढ़ में पीजीटी अंग्रेजी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ओमैक्स गैलेरिया की पहली मंजिल पर दुकान नंबर पांच में कंसल्टेंसी कार्यालय बना रखा है। 7 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अपनी कार कार्यालय के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वह किसी काम से नेपाल चले गए। अगले दिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो कार मौके से गायब मिली। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें