फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नशे में धुत ड्यूटी में तैनात ASI ने लोगों से की गाली गलौच, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया सस्पेंड

Sat, 23 Mar 2024 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात एएसआई द्वारा नशे की हालत में राहगीरों से बदतमीजी करने का वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात एएसआई द्वारा नशे की हालत में राहगीरों से बदतमीजी करने का वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई को निलंबित कर दिया गया हैं। निलंबन के बाद एएसआई को लाईन अटैच किया गया है। इधर इस मामले की जांच बीजापुर मुख्यालय के उप पुलिस अधीक्षक करेंगे।

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के दौरान चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात बीजापुर कोतवाली में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर द्वारा नशे की हालत में राहगीरो से बदतमीजी व गाली गलौज करते पाये जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 
 

सहायक उप निरीक्षक का गाली गलौज करता वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच कर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बीजापुर द्वारा मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें