फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite encounter: बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली ढेर, सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में नक्सल प्रभावित पीड़िया के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मार गये हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सल प्रभावित पीड़िया के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के एसपी नजर बनाये हुए हैं।

विज्ञापन

 

ऑपरेशन में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और कोबरा के जवान शामिल हैं। बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि पीड़िया के जंगलो में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

 
प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल

वहीं दूसरी ओर एंटी नक्सल ऑपरेशन में जाते हुए बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें