झज्जर। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के तीसरे चरण के तहत जिला के चयनित 6 गांवों में पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए ड्रॉ का आयोजन 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नेहरू कॉलेज में किया जाएगा। ड्रॉ की अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे।
यह प्रक्रिया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) विभाग के प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपन्न होगी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं चयनित गांवों के लाभार्थी उपस्थित रहेंगे।
ड्रॉ में शामिल किए गए गांवों में गोयला कलां व लुकसर (खंड बादली), गांव बाकरा व सिवाना (खंड बेरी) और गांव बिरधाना व उखलचना (खंड झज्जर) शामिल हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं का विस्तार करना और पात्र परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराना है।