24jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज झज्जर के पूर्व विद्यार्थी संगठन की नई कार्यकारिणी स्टाफ के साथ। स्
झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। डॉ. खजान सिंह गुलिया को प्रधान, डॉ. रवि किरण मदान को उपप्रधान, डॉ प्रवीण शर्मा को महासचिव, विनीत नरुला को सह सचिव और श्रीकिशन चाहर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जगदीश राहड रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी संगठन के फाउंडर मेंबर कर्नल योगेंद्र सिंह, रिटायर्ड प्रोफेसर जेएस अहलावत, एडवोकेट सतबीर चौहान, सर्वजीत धनखड़, पुष्पेंद्र कादयान, नविंद्र सिंह एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय प्रशासन और पूर्व विद्यार्थी संगठन मिलकर महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य करेंगे। संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया।