फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समानता दिवस के रूप में मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती

विज्ञापन
-फोटो 87 : झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व बच्चे। स्रोत मंच
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सैनी धर्मशाला में इंडियन जागृति मंच नेशनल की ओर से सावित्रीबाई फुले बाल संस्कार व सिलाई सेंटर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समानता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेंद्र हुंडिया रहे। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। इंडियन जागृति मंच के संस्थापक चैनसुख गुरहिया ने कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए सिद्धांत पर चलना चाहिए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को कॉपियां, पेन और अन्य स्टेशनरी सामग्री दी। इस मौके पर राजबाला, सोनिया, बलराज सिंघल, विनोद कोहली, हिना भदानी, छात्रा नीलम और ज्योति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें