अंबाला सिटी में बलदेव नगर फाटक से पहले धूलकोट स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। बलदेव नगर स्थित रेलवे फाटक पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा बच गया। भारी यातायात और वाहनों के निरंतर आवागमन के कारण रेल फाटक समय पर बंद नहीं हो सका।
हालांकि, रेलवे के नए और आधुनिक सुरक्षा सिस्टम के चलते ट्रेन को समय पर ग्रीन सिग्नल नहीं मिला। इससे ट्रेन फाटक से काफी पहले रुक गई। मंगलवार शाम को जब ट्रेन के आने का समय हुआ तो बलदेव नगर फाटक पर वाहनों की भारी भीड़ थी। गेटमैन ने फाटक बंद करने की कोशिश की लेकिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार और लगातार आवाजाही के कारण फाटक पूरी तरह बंद नहीं हो पाया।
पुराने सिस्टम के विपरीत नए सुरक्षा मानकों के तहत अब फाटक के लॉक हुए बिना ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिलना असंभव है। सिग्नल न मिलने के कारण चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। संवाद