बहादुरगढ़। गांव सांखोल स्थित सत्संग भवन में संत निरंकारी मिशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मिशन से जुड़े श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग करना रहा। शिविर में 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वाले लोगों को प्रेरित करते हुए आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर में चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।