फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे के लिए जिलास्तरीय समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे के लिए जिलास्तरीय समिति गठित की गई हैहै। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि समिति के माध्यम से जिले में पांडुलिपियों की पहचान, संरक्षण एवं अभिलेखीकरण का कार्य व्यवस्थित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पहल देश की समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर को सुरक्षित रखने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि समिति में अतिरिक्त उपायुक्त को जिला नोडल अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला नगर आयुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, क्लस्टर एवं स्वतंत्र केंद्रों के समन्वयक, जिले में स्थित राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और पांडुलिपि, संस्कृत, क्षेत्रीय भाषाओं एवं अभिलेखागार के नामित विषय विशेषज्ञों को सदस्य बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि समिति का मुख्य कार्य जिले में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध पांडुलिपि भंडारों की पहचान करना, उनका भौतिक सत्यापन करना, उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन करना और ज्ञान भारतम् सर्वे अनुप्रयोग के माध्यम से उनका भू-अंकन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही सर्वेक्षण दलों की संबंधित संस्थानों तक सुगम पहुंच उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।उन्होंने आगे बताया कि समिति की तरफ से अभिलेख दान अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जन जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। धरोहरशास्त्री इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इससे युवाओं में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी। डीसी ने कहा कि समिति की तरफ कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और प्रत्येक पखवाड़े में प्रगति प्रतिवेदन अभिलेखागार विभाग, हरियाणा और ज्ञान भारतम् मुख्यालय को प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि 15 जून से पूर्व सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए और सरकार की तरफ से जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय-समय पर सक्षम प्राधिकारी की तरफ से सौंपे गए अन्य कार्यों का भी समिति की तरफ से प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें