फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, तीन घायल

विज्ञापन
19jjrp23- सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सरपंच सुनील। स्रोत-परिजन - फोटो : credit
विज्ञापन
झज्जर। दादरी तोए स्थित नंगला रोड पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे चाकू के हमले से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो को पीजीआई रेफर किया गया है जबकि एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दादरी तोए गांव के सरपंच सुनील बुधवार लगभग एक बजे किसी काम से नंगला रोड से कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को पीछे से थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस पर गाड़ी कच्चे में उतर गई। सरपंच ने गाड़ी रोकी और वह अपने साथी मोहित के साथ बाहर आए तो थार चालक के साथ उनका विवाद हो गया।
इसमें दोनों पक्ष के तीनों लोगों को चाकू लगे, जिसमें तीनों घायल हो गए। वारदात को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से सरपंच सुनील, साथी मोहित और दूसरे पक्ष के आशीष को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल आशीष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन

घायल सरपंच संदीप के चाचा पालेराम ने बताया कि मारने वाले युवक आशीष के पिता ने सरपंची का चुनाव लड़ा था, जिसमें सुनील जीत गए थे। इसी की रंजिश में हमला किया गया है। एसीपी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल अभी बयान नहीं हुए हैं। बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें