चंदौसी के मॉडल लॉ कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी - संवाद
- फोटो : credit
चंदौसी (संभल)। मॉडल लॉ कॉलेज के मैदान पर चल रहे एसपीएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रॉयल इलेवन और टीएमयू की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ। टीएमयू ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सात रन से जीत दर्ज की। गेंदबाज विशांत चौधरी ने पांच विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बुधवार को टीएमयू के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इसमें पीयूष ने 33, अंकित कुमार ने 29 और सुरजीत ने 15 रनों का योगदान दिया। रॉयल इलेवन के गेंदबाज विमल कुमार ने 3 और संजय शर्मा व प्रवीण ने 2-2 विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल इलेवन की टीम 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज भुवन ने 36, अमन ने 20 और विमल ने 15 रनों का योगदान दिया। टीएमयू की ओर से विशांत चौधरी ने पांच और अंकित ने एक विकेट हासिल किया। अंपायर की भूमिका में गौरव और अंकुर ठाकुर ने निभाई। स्कोरिंग अनंत ने की। इस मौके पर फरहाद खान, विक्की सिंह, रोहित, आलोक, मोहित पंजाबी, अंशु शर्मा, हरसिल, रोहित, विकाश, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।