फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने लोगों से मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ हलके के आदलपुर, बसई, नागल हरनाथ, बुचौली, चितलांग, दुलोठ, निंभेहड़ा और खातोद सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ कॉलेज के खेल मैदान में होने वाली पार्टी की नौवीं स्थापना दिवस की प्रदेश स्तरीय जन जन अधिकार रैली का निमंत्रण दिया। कई जगह कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार रोजगार देने में विफल रही है और युवाओं को स्थायी नौकरी के बजाय एचकेआरएन के जरिये अस्थायी रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय आरक्षण कानून के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही और कांग्रेस पर भी केवल बयानबाजी का आरोप लगाया। इस दौरान कई युवा जेजेपी में शामिल हुए। जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक लोगों को पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें