कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक मामलों और चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है। राजनीतिक मामलों की कमेटी में 47 सदस्य है और चुनाव संचालन समिति में 37 सदस्य हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी राजनीतिक मामलों की समिति में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह, अजय राय सहित 47 सदस्य हैं।
इसी तरह प्रदेश चुनाव समिति में अराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय राय, निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य समेत 37 सदस्य शामिल हैं।
इसी तरह राजनीतिक ममलों की समिति में 12 पदेन सदस्य और चुनाव संचालन समिति में 15 पदेन सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।। पदेन सदस्य विभिन्न फ्रंटल सगठनों के पदाधिकारी है।
राजनीतिक मामलों की समिति में राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमन सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी और अजय राय को शामिल किया गया है। इसके अलावा निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पी.एल. पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी और बेगम नूर बानो भी कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।कमेटी में रवि वर्मा, कुंवर दानिश अली, मीम अफजल, अनिल शास्त्री, संजय कपूर, प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, मोहम्मद मुकीम, कमल किशोर कमांडो, अनुग्रह नारायण सिंह, दीपक सिंह, नकुल दुबे, भगवती प्रसाद चौधरी, अफरोज खान, अनिल चौधरी, नदीम जावेद, सोहिल अख्तर अंसारी, आलोक प्रसाद, देवेंद्र निषाद और मनोज यादव को भी जगह मिली है।यह कमेटी यूपी में चुनावी रणनीति, गठबंधन, उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर अहम फैसले लेगी।