फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 हजार मतदाताओं का नहीं हो सका डिजिटाइजेशन, अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आज एसआईआर का अंतिम दिन है। गुरुवार तक जिले में 26,985 मतदाता ऐसे थे जिनके गणना प्रपत्रों का डिजिटिलाइजेशन नहीं हो पाया है। इसके साथ ही दो लाख से अधिक मतदाता एएसडी श्रेणी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) में डाल दिए गए है।
विज्ञापन

जिले की भरथना, इटावा सदर और जसवंतनगर विधानसभा में कुल 12.29 लाख मतदाता है। जो एसआईआर के दायरे में आ रहे है। एक नवंबर से शुरु हुई एसआईआर का कामकाज अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। कुल मतदाताओं में से 2,18,803 मतदाता एएसडी श्रेणी में आए हैं। बचे हुए मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को जमा करने के साथ ही उनके डिजिटाइजेशन का काम भी किया जा रहा है। प्रक्रिया में आज का दिन शेष है और अभी तक 26,985 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन नहीं किया जा सका हैं। हालांकि बीएलओ इस कार्य में लगातार जुटे हुए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 17.79 प्रतिशत मतदाता एएसडी श्रेणी में है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि एसआईआर से जुड़ा काम तेजी से किया जा रहा है। आज कार्य के पूरा हो जाने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें