फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 टीम ने जर्मन पिस्टल के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डायल 112 की कार्रवाई से गांव सेहलंगा में बड़ी वारदात टल गई। 17 जून की रात झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार लोग भागने लगे। टीम ने पीछा कर झाड़ली पुलिस चौकी को सूचना दी और वाहन को पोल्ट्री फार्म के पास घेर लिया। गाड़ी में सवार तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए जबकि चालक को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक की पहचान नौगांव निवासी संदीप के रूप में हुई। तलाशी में एक अवैध विदेशी जर्मन मार्का पिस्टल बरामद हुई। मैगजीन में सात कारतूस लोड थे। पुलिस ने हथियार, कारतूस और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर पाए जाने पर साल्हावास थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें