फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोटी न बनाने पर पति ने डांटा...दिव्यांग महिला का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 19 Jun 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देता मृतका रूमानी का पति व साथ में बैठे ससुर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/बंडा। बंडा क्षेत्र के पड़रिया दलेलपुर गांव निवासी तारा की पैरों से दिव्यांग पत्नी रूमानी (25) की बुधवार देर शाम मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति के अनुसार, रोटी न बनाने पर पत्नी को डांट दिया था।
विज्ञापन

तारा ने बताया कि बुधवार की शाम वह घर आया तो पत्नी से खाना मांगा। पता चला कि पत्नी ने रोटी नहीं बनाई थी, इसलिए उसने डांट दिया। इसके बाद रूमानी कमरे में चली गई। वह छोटे बच्चे को बोतल से दूध पिलाने लगे। इस बीच रूमानी ने कमरे में पड़ी चारपाई को खड़ा किया और उससे अंगौछा का फंदा बनाकर लटक गई। तारा के मुताबिक वह कमरे में गया तो उसे लटका देखकर होश उड़ गए। ससुर जंगली और सास माया ने बताया कि सुबह बहू ने चावल बनाए थे, जो चटनी के साथ खाकर घर से निकल गए थे। देर शाम जब घर आए तो बहू की मौत हो चुकी थी। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला के मायके वाले कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें