फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
05jjrp23- बेरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बेरी। स्वराज गंज में कृष्ण जन्माष्टमी पर जागरण व सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया। बांके बिहारी के रूप में पंडाल को सजाया गया और एक भव्य मंदिर दरबार मनाया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दरबार में अपने परिवार और राष्ट, समाज की उन्नति की कामना की। जागरण में मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग रहे। जागरण में पंडित शिवकुमार ने पूजा-अर्चना कराकर जागरण शुरू करवाया। भजनों का गुणगान करने गायिका संगीता राठौर ने भगवान कृष्ण के भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण सहित सुंदर-सुदंर झांकियां दिखाई। राधा-कृष्ण की झांकी को देखकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु नाचने को मजबूर हो गए। वहीं बेरी के बड़ा महादेव मंदिर में झांकियों का आयोजन किया गया। झांकियों को देखने के लिए लोग परिवार सहित पहुंच रहे थे। इस मौके पर संजय सिंघल, मनीराम, बिजेंद्र, अनिल, जितेंद्र उर्फ बोबी, डॉ. जयपाल, फकीरचंद, संदीप गर्ग, पवन उर्फ छांगा, राजीव मित्तल, प्रवीन कंसल, प्रविंद्र कादयान, मुकेश बेरी, प्रकाश बंसल, डॉ. नसीब कुमार, विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें