फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक घंटे की बारिश से जलभराव, यातायात बाधित, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शनिवार शाम करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और कई इलाकों में जाम लग गया। नगर निगम के जल निकासी इंतजामों की कमी उजागर हुई।
विज्ञापन




तेज बारिश के बाद फेज-4, 5, 7 और 11 सहित कई क्षेत्रों की सड़कों पर पानी जमा हो गया। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फेज-7 में सड़क के कई हिस्से पानी में डूब गए, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कत हुई। पानी अधिक होने के कारण लोगों को अपने वाहन निकालने में समस्या आई। कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोग देर तक जाम में फंसे रहे। पैदल चलने वालों को भी निचले हिस्सों में पानी जमा होने से परेशानी हुई।



निवासियों ने उठाई मांग

फेज-7 निवासी राजेश कुमार और अनिल गोयल ने बताया कि तेज बारिश के बाद हर बार जलभराव की समस्या आती है। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई और पानी की निकासी के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष इंतजाम करने की अपील भी की गई है। बारिश रुकने के बाद पानी की निकासी शुरू हुई और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें