24jjrp27- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा बाहर जाने वाले गेट से अंदर आती बस। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में रोडवेज व निजी बस चालकोंं की तरफ से इन व आउट गेट के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस दौरान अन्य बस चालकों व पैदल यात्रियों को परेशानियां होती है।
बस अड्डा में बसों के अंदर आने और बाहर जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं लेकिन इसके बाद भी कुछ रोडवेज व निजी बस चालक इन दोनों गेट का कम इस्तेमाल करते नियमों की अवहेलना कर रहे है। इस दौरान कुछ बस चालकों की तरफ से आउट वाले गेट से बसों को इन किया जा रहा है।
बस अड्डा में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की बनाई गई है जिसके लिए अलग गेट की सुविधा है। सामान्य बस अड्डा में बनाई गई पार्किंग में प्रतिदिन हजारों की संख्या में गाड़ियां व मोटरसाइकिल खड़ी होती हैं।