फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आईटी सिटी में अलॉटियों पर एन्हांसमेंट चार्ज को लेकर विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर 76 से 80 तक के बाद आईटी सिटी में गमाडा द्वारा अलॉटियों पर लगाए गए 7,845 रुपये प्रति वर्ग गज अतिरिक्त एन्हांसमेंट चार्ज को लेकर विरोध शुरू हो गया है। अलॉटियों का आरोप है कि यह अचानक बढ़ाया गया चार्ज सीधे उनके ऊपर आर्थिक बोझ डालने वाला कदम है और इसे जनता विरोधी नीति के रूप में देखा जा रहा है। इस विरोध का मुख्य कारण यह है कि साल 2018 में आईटी सिटी स्कीम के तहत प्लॉट की कीमत पहले तय की गई थी, जबकि अब आठ साल बाद लाखों रुपये अतिरिक्त वसूलना अलॉटियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। शनिवार को इस संबंधी अलॉटियों की मीटिंग नसीब संधू की अगुवाई में हुई, जिसमें पंजाब सरकार से इस चार्ज को तुरंत वापिस लेने की मांग की गई है। मीटिंग में इस मामले को लेकर विधायक कुलवंत सिंह को भी मिलने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें