फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा साधन होने के बाद भी खतरे से खेल रहे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
19jjrp19- झज्जर। बेरी गेट चौक के पास बिना बिजली उपकरण के काम करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर में बिजली निगम के कुछ कर्मचारी बिना बिजली उपकरणों के काम कर रहे हैं। इसके चलते हादसा होने का डर बना रहता है। वहीं, बिजली निगम के अधिकारी का कहना है कि इस प्रकार का मामला सामने आने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से कार्य करने वाले कर्मचारियों को बिजली उपकरण मुहैया कराए गए हैं ताकि लाइन पर बिजली का काम करते समय कर्मचारियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़ा। बिजली उपकरण होने के बाद भी कुछ कर्मचारी बिना उपकरणों के काम पर लग जाते हैं।
शहर के बेरी गेट क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक कर्मचारी बिना बिजली उपकरण के बिजली लाइन को ठीक करने के लिए ऊपर चला गया और बिजली उपकरण नीचे रखे रहे।
विज्ञापन


वर्जन
शहर में बिजली लाइन पर काम करने के लिए उपकरण मुहैया कराए गए हैं ताकि बिजली कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। बिजली लाइन काे ठीक करने के दौरान बिजली उपकरण का इस्तेमाल न करने की शिकायत आने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें