फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले बोरवेल और गहरे गड्ढों को तुरंत बंद करें विभाग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने जिले में खुले बोरवेल, गहरे गड्ढों और खड्डों को तत्काल बंद कराने के आदेश जारी किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-163 के तहत जारी ये आदेश 5 सितंबर तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन


जिलाधीश ने कहा कि जिले में कहीं भी खुले बोरवेल या गहरे गड्ढे पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति, संस्था, विभाग, पंचायत अथवा भूमि मालिक उन्हें तुरंत बंद कराना सुनिश्चित करें। आदेशों के पालन की जिम्मेदारी पुलिस विभाग, नगर परिषद, जिला परिषद, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, तहसीलदार, उप तहसीलदार, बीडीपीओ और ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है।

सभी थाना प्रबंधकों को स्थानीय निकायों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें