फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता को पद से हटाने के विरोध में प्रदर्शन 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झज्जर-बहादुरगढ़। गांव रेवाड़ी खेड़ा की आशा कार्यकर्ता नीलम को पद से हटाने के खिलाफ आशा कार्यकर्ता यूनियन ने 29 अप्रैल को प्रदर्शन कर झज्जर उपायुक्त को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की राज्य महासचिव मधु चौहान ने कहा कि पीएचसी छुड़ानी धाम के तहत गांव रेवाड़ी खेड़ा की आशा वर्कर नीलम देवी को मिलीभगत कर 30 मार्च को पद से हटा दिया गया। इसके खिलाफ 29 अप्रैल को प्रर्दशन कर डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपुष्ट तथ्यों के आधार पर बनाई गई असंगत रिपोर्ट के आधार पर 17 वर्षों से कार्यरत आशा वर्कर को बिना कारण बताओ नोटिस दिए अचानक हटाना कानून के खिलाफ है। इस संबंध में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, स्वास्थ्य विभाग की एसीएस, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर पंचकूला, उपायुक्त झज्जर आदि को भी अवगत कराया जा चुका है।
जिला स्तर के कुछ अधिकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में यूनियन ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें