फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महात्मा रामचंद्र की जयंती पर होगा साधना महाकुंभ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महात्मा रामचंद्र जी महाराज (लालाजी) की 127वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। शहर के मिश्रीपुर स्थिति रामचंद्र मिशन आश्रम में मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडीटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल दाजी के मार्गदर्शन में 29 अप्रैल से 6 मई तक दो चरणों में समारोह का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मिशन के उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल ने बताया कि यह उत्सव दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक चरण में देश विदेश से करीब छह हजार से अधिक अभ्यासी सहभागिता कर आध्यात्मिक विकास के वाहक बनेंगे।
पहला चरण 29 अप्रैल एक मई तथा दूसरा चरण चार से छह मई तक चलेगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ में लगभग 12 से 14 हजार लोगों के यहां पहुंचने की संभावना है। सभी व्यवस्थाओं को संभाल रहे प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल ने बताया कि अभ्यासियों के ठहरने की व्यवस्था आश्रम परिसर और विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउस में की गई है।
विज्ञापन

सभी अभ्यासियों के भोजन की व्यवस्था आश्रम परिसर में रहेगी। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले अभ्यासियों के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से आश्रम लाने और वापस पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। 24 घंटे मिशन के स्वयं सेवक रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह और प्रशिक्षक एके गर्ग ने भी आयोजन के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें