फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोठ को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी को ज्ञापन सौंपते हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ​के निवासी--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन सिसोठ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रधान मुकेश देवी और सचिव मास्टर नित्यानंद के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सैनी को ज्ञापन सौंपकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ को नगरपालिका के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी में वर्तमान में 175 मकान बने हुए हैं, जिनमें सैकड़ों परिवार निवास कर रहे हैं। नगरपालिका सीमा से बाहर होने के कारण कॉलोनी में सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़कों का रखरखाव, पार्कों का विकास और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

सचिव मास्टर नित्यानंद ने कहा कि कॉलोनी को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल करने से लोगों को नियमित नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सैनी ने आश्वासन दिया कि सीमा विस्तार के सर्वे में कॉलोनी को शामिल करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर सूबेदार सतबीर सिंह, गोपीचंद, संजय यादव, एडीओ रविंद्र सिंह और प्रेस सचिव मुकेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें