देवरिया रुद्रपुर नगर के बस स्टेशन परिसर में लापता व्यापारी का शव बुधवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। वह एक दिन पहले मंगलवार की सुबह सब्जी की खरीदारी करने के लिए गोरखपुर जिले के चौरीचौरा जाने को निकला था।
मृतक के गले और सीने पर चोट का निशान मिला। परिजन एक करीबी रिश्तेदार पर हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया।
खुखुन्दू के मूल निवासी रामबली गुप्ता 55 वर्ष नगर के लाला टोली में करीब बीस साल से मकान बनवा कर रहते है। उनक ससुराल खजुह चौराहे पर है। वह ठेले पर मोहल्लों में घूम कर सब्जी बेचा करते थे। परिजनों के अनुसार वह अक्सर चौरीचौरा से ही थोक में सब्जी की खरीदारी करने को जाते थे।
मंगलवार की सुबह भी वह घर से सवारी गाड़ी से चौरीचौरा के लिए निकले। उनका मोबाइल घर पर ही छूट गया। शाम को वापस नहीं आने पर परिजन परेशान होकर ढुंढने लगे। वह उनके गायब की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दिए। सुबह बस स्टेशन परिसर में लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी।