फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व संग्रहालय का डीसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिले में संचालित राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने वीरवार को गुरुकुल के पुरातत्व संग्रहालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों, प्राचीन सिक्कों, अभिलेखों एवं ऐतिहासिक प्रतिमाओं का अवलोकन किया। गुरुकुल महाविद्यालय के संचालक आचार्य विजयपाल से उन्होंने जानकारी ली।
आचार्य विजयपाल सहित प्रबंधन समिति ने उपायुक्त और एसडीएम झज्जर रवि मीणा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ये प्राचीन पांडुलिपियां और वस्तुएं भारतीय सभ्यता की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत करती हैं और शोध के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे का मुख्य उद्देश्य ऐसी अमूल्य विरासत की पहचान करना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें