झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने वीरवार को झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित गोकुल धाम चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने घायल पशुओं के उपचार, ओपीडी सुविधा, एक्सरे, फार्मेसी कक्ष, आईसीयू, परिसर की साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि गो संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए। गो चिकित्सालय में बेसहारा पशुओं की देखभाल समयबद्ध व बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बीमार व घायल गौवंश के त्वरित उपचार, स्वास्थ्य जांच पर जोर दिया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की बात कही। इस बीच गोकुलधाम के संरक्षक सुनील निमाना ने डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का गौकुल धाम पहुंचने पर स्वागत किया।