फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को मारी टक्कर, मासूम समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। आंवला चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दंपती और दो मासूम बच्चों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए लोगों ने कार चला रहे शिक्षक व उसके साथ मौजूद सिपाही के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महुनागर गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी नीरज और छह माह की बेटी तमन्ना के साथ बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर हिम्मतपुर गांव निवासी मुशाहिद अपने 11 माह के बेटे जोहान के साथ बाइक से टहलने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस हादसे में मोहल्ला भीतरगांव निवासी कार चला रहे शिक्षक रघुनाथ भी चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने कार चला रहे शिक्षक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान शिक्षक ने खेतों में दौड़कर अपनी जान बचाई।
शिक्षक के रिश्तेदार बदाम सिंह का आरोप है कि कार में सवार शिक्षक के रिश्तेदार सिपाही के साथ भी हाथापाई की गई। बताया गया कि शिक्षक की चचेरी बहन की शादी थी। शिक्षक और इनके रिश्तेदार सिपाही कुछ मेहमानों को छोड़कर आंवला की ओर से आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सीएचसी में भी माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

घायलों के परिजन और कार चालक के परिजनों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। पुलिस के समझाने पर भी लोग शांत नहीं हुए, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को वहां से हटाया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे में घायल मुशाहिद को देखने जा रही रिश्तेदार भी गिरकर चोटिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें