19jjrp06- लघु सचिवालय सभागार में लोगों की शिकायत सुनती डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत : प्रचार विभा
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की शिकायतें पहुंचीं। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया। डीसी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर नागरिकों को अपनी शिकायतें रखने का प्रभावी मंच प्रदान कर रहे हैं। संवाद
बेरी में एसडीएम ने सुनीं लोगों की शिकायतें
बेरी। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बन रहे हैं।
संवाद