महम। स्थानीय भिवानी रोड पर महम पुलिस ने रमा कांत निवासी नेहरू कॉलोनी, भिवानी को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि भिवानी रोड आउटर बाईपास पर नीली पैंट पहने एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।