फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 किलोमीटर के हाईवे पर कदम-कदम पर खतरा, सड़क किनारे 64 अवैध रेहड़ियां व ढाबे

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ में एनएच-9 पर यूईआर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से लगी रेहड़ी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कृष्ण वशिष्ठ
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली से रोहतक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सफर करना वाहन चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां सेक्टर-9 बाईपास मोड़ से ही सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ियां लगनी शुरू हो जाती हैं। आगे रोहद टोल तक करीब 22 किलोमीटर के सफर में ऐसी 64 रेहड़ियां और ढाबे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं।
हाईवे किनारे लगी इन रेहड़ियों पर खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए लोग अपने वाहन सीधे सड़क पर ही रोक देते हैं। ऐसे में पीछे से तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों के साथ टक्कर होने का खतरा बना रहता है। हाईवे की दोनों लेन के किनारे की गई पड़ताल में यह स्थिति सामने आई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इन पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। हाईवे पर सफर के दौरान जगह-जगह सड़क किनारे रेहड़ियां और ढाबे दिखाई देते हैं। कई जगह रेहड़ी संचालकों ने सड़क के किनारे ही अपना सामान फैला रखा है।
खाने-पीने की वस्तुएं खरीदने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाकर सड़क पर ही रुक जाते हैं। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। खासकर रात के समय और तेज रफ्तार वाहनों के बीच ऐसी स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
इसके अलावा ढाबों की प्रचार सामग्री और अन्य सामान भी सड़क किनारे रखा जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

अगस्त में आठ हादसे, पांच लोगों की गई जान
बहादुरगढ़ से गुजरने वाले एनएच-9 पर अगस्त 2026 में आठ सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें पांच लोगों की मौत हुई, जबकि सात लोग घायल हुए। सेवानिवृत्त यातायात निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि हाईवे पर बड़ी संख्या में अवैध रेहड़ियां लगती हैं। ढाबा संचालक भी सड़क किनारे प्रचार सामग्री लगाते हैं। इससे वाहन चालकों का ध्यान भटकता है और हादसों की आशंका बढ़ जाती है। हाईवे पर इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए।

अभियान चलाकर करेंगे कार्रवाई
एनएचएआई की सोनीपत परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक चिराग मित्तल ने बताया कि अवैध रेहड़ियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है। यदि दोबारा अवैध रेहड़ियां और ढाबे संचालित हो रहे हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो-51:
फोटो-52:
फोटो-53:
फोटो-54:

फोटो-51: बहादुरगढ़ में एनएच-9 पर यूईआर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से लगी रेहड़ी। संवाद- फोटो : Archive

फोटो-51: बहादुरगढ़ में एनएच-9 पर यूईआर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से लगी रेहड़ी। संवाद- फोटो : Archive

फोटो-51: बहादुरगढ़ में एनएच-9 पर यूईआर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से लगी रेहड़ी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें