फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाल खाप ने दी चेतावनी...हमारे बच्चे के खिलाफ किसी ने कुछ किया तो उसे छोड़ेंगे नहीं

विज्ञापन
-फोटो 56 : मांडोठी में बैठक करते दलाल खाप के प्रतिनिधि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हिसार सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर राजकुमार दलाल के समर्थन में दलाल खाप खुलकर सामने आ गई है। दलाल खाप 84 ने मांडोठी गांव में पंचायत कर दुष्यंत चौटाला का विरोध किया। इसमें बल्लू प्रधान ने चेतावनी दी कि अगर हमारे बच्चे के साथ किसी ने कुछ किया तो उसे छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन

पंचायत में दलाल खाप ने जननायक जनता पार्टी और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की हिसार महापंचायत को बड़ा झटका दिया है। मांडौठी में दलाल खाप की पंचायत में खाप प्रधान भूप सिंह और गोशाला प्रधान बल्लू दलाल ने दुष्यंत चौटाला का विरोध करने की घोषणा की। खाप ने यह भी ऐलान किया कि हिसार में प्रस्तावित महापंचायत में वे शामिल नहीं होंगे।

बल्लू प्रधान ने कहा कि हमारे बच्चे को अगर किसी ने कुछ किया तो उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दलाल खाप हिसार सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर राजकुमार दलाल के साथ समर्थन में खड़ी है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर राजकुमार दलाल बहादुरगढ़ के रिवाड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले हैं जो दलाल खाप 84 का अपना गांव है। सब इंस्पेक्टर राजकुमार दलाल को दिग्विजय चौटाला ने धक्का दिया था जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
दलाल खाप 84 के उपप्रधान ने दुष्यंत चौटाला का साथ देने की बात पहले कही थी लेकिन उसका संदर्भ हिसार प्रकरण से नहीं था। फिर भी उस वीडियो को हिसार प्रकरण के मद्देनजर प्रचारित किया जा रहा था। इसका भी दलाल खाप 84 की बैठक में विरोध किया गया और दुष्यंत चौटाला का खुलकर विरोध करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें