फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर कट को मंजूरी, विधायक ने सदन में उठाया था मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर नाहरा-नाहरी रोड से एंट्री (कट) को मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में ड्राइंग का कार्य भी शुरू हो गया है। बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून द्वारा विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह शहर के लिए कीमती मुद्दा था। एक्सप्रेसवे पर नाहरा-नाहरी रोड से एंट्री मिलने से उद्योग नगरी बहादुरगढ़ को नई रफ्तार मिलेगी और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।
राठी ने बताया कि जल्द ही एक्सप्रेसवे पर नाहरा-नाहरी रोड से सीधी एंट्री उपलब्ध होगी। इससे आसपास के गांवों और औद्योगिक क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा।



बालोर-सिद्दीपुर रोड को भी मंजूरी

बहादुरगढ़ से सिद्दीपुर लोवा गांव तक सड़क निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। विधायक ने एक महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने का वादा किया है। दरअसल, मान परिवार द्वारा 2 अप्रैल को आयोजित भंडारे में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। सरपंच संगठन ने मांग की है कि भंडारे से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर अशोक राठी प्रधान सरपंच एसोसिएशन बहादुरगढ, सरपंच मोहित, सरपंच सुमित, सरपंच जितेंद्र,सरपंच सौलधा, सरपंच विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें