-फोटो 66 : नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा के शुभारंभ पर मौजूद विधायक राजेश जून व अन्य अधि
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का विधायक राजेश जून ने विधिवत शुभारंभ किया। अस्पताल परिसर में चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ ने विधायक का स्वागत किया।
विधायक राजेश जून ने कहा कि सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों या बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे आमजन को समय और धन दोनों की बचत होगी तथा गंभीर मरीजों को तुरंत जांच की सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने मार्च 2025 के बजट में बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में आईसीयू सहित अन्य आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग सरकार के समक्ष रखी थी।
वर्ष 2026 के बजट में कैथ लैब की मांग भी की गई थी। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए एक-एक कर सुविधाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी हैं। आगामी पांच-छह महीनों में कैथ लैब की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. विनय देशवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-फोटो 66 :