फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त

विज्ञापन
30jjrp12- पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से ब्यूटी पार्लर प्र​शिक्
विज्ञापन
पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 26 युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सौंदर्य एवं सौंदर्य उपचार से संबंधित आधुनिक तकनीकों जैसे स्किन केयर, हेयर कटिंग एवं स्टाइलिंग, मेकअप आर्ट, फेशियल, मेहंदी, ब्राइडल मेकअप एवं अन्य व्यावसायिक कौशलों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी रहा, जिससे प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत आधार प्राप्त हुआ।

संस्थान के निदेशक उमेश भुकर गोरिया ने बताया कि आज के समय में कौशल आधारित प्रशिक्षण ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है और ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें घर बैठे या छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जून माह में कंप्यूटर अकाउंटिंग और जूट उत्पादों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इस अवसर पर आशीष रोहिल्ला, आशीष शर्मा, पुन्यपाल व वंदना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें