फोटो नंबर-08मां चामुंडा देवी मंदिर में दर्शनों के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : 1
नारनौल। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां ब्रह्मचारिणी का विधि-विधान से पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर और नैना फतेह देवी मंदिर में विशेष रूप से अधिक भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।
मां चामुंडा देवी मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पांडे ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन माता का आकर्षक शृंगार किया जाता है और सुबह-शाम विधिवत आरती की जाती है। नैना फतेह देवी मंदिर के महंत कैलाश हरित ने बताया कि यहां सुबह-शाम आरती के अलावा दोपहर के समय महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन भी किया जाता है।