फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच महोत्सव में 70 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
-फोटो 86 : शहर के मेन बाजार में एक ज्वैलर्स शॉप पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। करवाचौथ से शुरू हुए और भैया दूज तक त्योहारी सीजन में बहादुरगढ में 70 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। इसमें ऑटोमोबाइल, आभूषण, कपड़े, मिठाई, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और सजावटी सामान के अलावा मोबाइल फोन आदि वस्तुओं की खरीदारी हुई। इससे व्यापारी वर्ग गदगद है। अब 20 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर भी व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बाजारों में रौनक बनी हुई है। बहादुरगढ़ में धनतेरस और दिवाली पर 400 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। इसमें विभिन्न शोरूम से 120 कारें और 280 दुपहिया वाहन शामिल हैं। वहीं दिवाली पर सोने-चांदी के भावों में तेजी के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बहादुरगढ़ में कुल 20 करोड़ के कारोबार का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि सोना-चांदी के रेट कम होने के बावजूद बाजार में खूब चहल-पहल रही। लोगों ने त्योहारी सीजन में जमकर खरीदारी की। इसका सीधा फायदा व्यापारियों को हुआ। अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इसको लेकर भी कारोबारियों ने तैयारी कर ली है।



खाद्य पदार्थों की ऑफ लाइन ऑनलाइन डिलिवरी

भैया दूज पर बाजार में खाद्य, फल, सब्जी और अन्य उपयोगी वस्तुओं की ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यमकों से डिलिवरी दी गई। त्योहार पर लोगों ने खूब ऑर्डर किए। पहली बार बड़ी संख्या में लोगों ने मिष्ठान के भी ऑनलाइन ऑर्डर दिए। मिठाई विक्रेता सुभाष शर्मा ने बताया कि इस बार त्योहारी सीजन में मिठाईयों की जबरदस्त बिक्री रही। इसमें सबसे अधिक काजू की बर्फी खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सामान


बिक्री


ऑटो मोबाइल

25 करोड़

आभूषण


20 करोड़

इलेक्ट्रॉनिक आइटम

10 करोड़

कपड़ा, मिठाई

4 करोड़

बर्तन, फुटवियर

11 करोड़

यह आंकडे कारोबोरियों के अनुसार दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें