-फोटो -53 : ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण के दौरान मिली खामियां दिखाते भाजपा नेता जसवीर सैनी। स्र
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। सात साल बाद भी 95 करोड़ का ईएसआईसी अस्पताल शुरू नहीं हो सका है। पूर्व पार्षद जसवीर सैनी के मुताबिक, 100 बिस्तर के ईएसआईसी अस्पताल की अनुमानित लागत लगभग 95 करोड़ 93 लाख रुपये है। इसकी मंजूरी वर्ष 2018 में मिली थी और 2019 में इसका शिलान्यास किया गया था। 2021 में टेंडर प्रक्रिया हुई और काम 2023 में पूरा होना था लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी अस्पताल शुरू नहीं हो पाया है।
सैनी ने बताया कि 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल शुरू होने से बहादुरगढ़ के लगभग 50 हजार श्रमिकों और कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। श्रमिकों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बहादुरगढ़ का 200 बेड का सरकारी सामान्य अस्पताल भी कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। सैनी का कहना है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री और श्रमिक मंत्री अनिल विज को अस्पताल में चल रहे कार्यों की जानकारी देंगे।